फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   attacked on family in wall dispute

दीवार के विवाद में परिवार पर हमला

Mon, 21 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 21 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
attacked on family in wall dispute
जोनमाना गांव में दीवार विवाद के चलते पड़ोसी चार युवकों ने एक घर में घुसकर महिलाओं और उनके ससुर के साथ मारपीट की। युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन


आरोप है कि गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। बाद में आरोपी युवक कुंडल छीन ले गए। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

जोनमाना निवासी सोहन का अपने ही पड़ोसियों से दीवार को लेकर विवाद चला आ रहा था। रविवार को जब वह और उसकी पुत्रवधू राधा पत्नी अनिल, अंजू पत्नी जयकुमार घर पर थे, तभी पड़ोसी चार युवक उनके घर में घुसे और तीनों को घसीट-घसीटकर पीटा।
विज्ञापन


महिलाओं का गला दबाकर मारने का प्रयास किया और उनके कपड़े भी फाड़ डाले। बाद में वे दोनों महिलाओं के कुंडल भी खींच ले गए। पीड़ित परिवार के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसआई चितवन सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed