फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   attack on Family, stone pelting in Garhi Kalangri

गढ़ी कलंजरी में परिवार पर हमला, पथराव

Mon, 07 Aug 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 07 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
गढ़ी कलंजरी गांव में एक परिवार पर पड़ोस के लोगों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया। बाद में पथराव किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने हवाई फायर भी किए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


गांव में ओम प्रकाश के परिवार से पड़ोस का एक परिवार रंजिश रखता है। उनके बीच कई बार विवाद हो चुका है। बताया जाता है कि ओमप्रकाश का बेटा गजेंद्र रविवार को गली में पशुओं को नहला रहा था। तभी विपक्षियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


वह घायल हो गया। बचाव में आए परिवार के रामफल, योगेंद्र, सोहनपाल और आदेश पर भी हमला किया गया। आरोपियों ने पथराव भी किया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने बाद में हवाई फायर भी किए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। किसी तरह झगड़ा शांत कराया गया। इस दौरान सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रामफल, आदेश और योगेंद्र की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है। फायर का आरोप गलत है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed