फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   asharfabad than gano me baval

अशरफाबाद थल गांव में बवाल

Sat, 05 Sep 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला Updated Sat, 05 Sep 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
अशरफाबाद थल गांव में रास्ते के खड़ंजे को लेकर
विज्ञापन
शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया। पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम के सामने गांव के सैकड़ों लोगों ने पथराव कर दिया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई।

घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्राम प्रधान ने 35 लोगों को नामजद करते हुए एक सौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

अशरफाबाद थल गांव में रास्ते के खड़ंजे को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। कई बार झगड़ा हो चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। बताया जाता है कि शुक्रवार को डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार अमित मलिक और रमाला थाना प्रभारी ओमवीर सिंह गांव में पहुंचे।

अधिकारी अपनी देखरेख में वहां पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के सैकड़ों लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग चोटिल भी हुए। पुलिस ने लाठियां फटकाकर मामला संभाला। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

गांव के लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते मामले को तूल दिया जा रहा है। भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 एहतियातन के तौर पर गांव में पुलिस-फोर्स तैनात है। इस बारे में रमाला थाना प्रभारी ओमवीर सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान बालो और सचिव लोकेश पाल ने 35 लोगों को नाजमद करते हुए 100 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed