{"_id":"58cecf0b4f1c1be3431a1a67","slug":"another-video-viral-filed-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और वीडियो वायरल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और वीडियो वायरल, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो वायरल का मामला अभी शांत नहीं हुआ। अब एक ओर वीडियो वायरल कर दी गई।
इस बार विशेष समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है। पुलिस अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। जनपद में एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रही है।
बामनौली गांव के टीले पर बनाई वीडियो को वायरल किया, पुलिस ने दोघट थाने पर एफआईआर दर्ज कर मुल्जिमों का पता लगाया। केस का एक आरोपी तो अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस उसको पकड़ने में लगी है। उधर, असामाजिक तत्वों ने एक ओर वीडियो वायरल कर दी। करीब पौने दो मिनट की वीडियो में बड़ौत का जिक्र कर विशेष समुदाय के लोगों पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन
यह मामला पुलिस अफसरों तक पहुंच गया। एसपी अजय शंकर राय ने मामले को गंभीरता से लेकर बड़ौत कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद बाजार चौकी इंचार्ज श्रीओम गौतम ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और गाली-गलौज करने की धाराओं में मामला दर्ज कर केस की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा जल्द ही आरोपी युवकों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोशल साइट को देखने के लिए टीम गठित ः इस तरह लगातार आ रही शिकायतों को देख पुलिस अफसरों ने एक टीम का गठिन किया। जो सोशल साइट की जांच करेंगी। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
माहौल बिगड़ने में लगे अराजक तत्व
बागपत। जिले का माहौल बिगाड़ने का अराजक तत्व पूरे प्रयास में लगे हैं। वीडियो वायरल को उन लोगों ने हथकंडा बनाया है। हालांकि पुलिस इसको काफी सतर्क है।
निर्वस्त्र कर दो युवतियों को पीटने का वीडियो वायरल
बागपत। निर्वस्त्र कर दो युवतियों को सरेआम पीटने की वीडियो वायरल हो गई है। जो सैकड़ों लोगों के मोबाइलों में पहुंच गई है। इसके अलावा एक धार्मिक स्थल तोड़ने की भी वीडियो वायरल हो रही है। ये दोनों वीडियो कहां की है, हालांकि इसके विषय में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस और खुफिया तंत्र गोपनीय रूप से पता लगाने के प्रयास में लगे हैं।