{"_id":"57cc78f44f1c1be206317174","slug":"after-uproar-the-fir-on-husband-seven-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बाद पति समेत सात पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंगामे के बाद पति समेत सात पर एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत में रविवार को एसपी से मिलने जाते फैजुल्लापुर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूजरा गांव में गर्भवती पूजा की गला रेत कर की गई हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसके मायकेवालों ने शनिवार की रात में कोतवाली में डेरा डालकर हंगामा किया। पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। रविवार को गांव के लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
फैजुल्लापुर गांव के अशोक पुत्र बाबूराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया उनकी भतीजी पूजा पुत्री स्व. मामराज की शादी 9 दिसंबर 2015 को सूजरा गांव के संजीव पुत्र राजपाल के साथ हुई थी। ससुराल वाले उससे तीन लाख रुपये नगद और स्वीफ्ट गाड़ी की मांग कर रहे थे।
25 अगस्त को वह पूजा की ससुराल गया था। पूजा ने बताया था कि ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तीन सितंबर को सुबह 5:30 बजे फोन से सूजरा के एक व्यक्ति ने बताया पूजा की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर परिजन और गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ पूजा की ससुराल पहुंचा तो वहां पर पूजा के ससुराल वाले उन्हें देखकर मौके से भाग गए। पूजा मकान की छत पर बने कमरे में मृत पड़ी थी। उसके गले पर निशान बना था तथा हाथ का अंगूठा टूटा हुआ था। उनकी भतीजी आठ माह की गर्भवती थी। आरोपियों ने दहेज के लालच में पूजा की हत्या की है।
सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर सात आरोपी पति संजीव, जेठ राजीव, मनोज, सास कांता, ससुर राजपाल, जेठानी नीतू, ननद शशि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी के नेतृत्व में काफी लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने एएसपी से आरोपी ससुरालियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान मुख्य रूप से चौधरी हरेंद्र प्रधान, दिनेश, अशोक, डॉ. निर्भय सिंह, बलवीर, महराज, सतीश, धुरेंद्र, ओमपाल मौजूद रहे।
प्लान के साथ हुआ हत्याकांड
बागपत। पूजा के चाचा अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस और उनके परिवार के लोगों ने सूजरा गांव में संजीव के मकान की तलाशी ली तो कमरे में संदूक के पास से खून से सना हुआ बनियान और चाकू मिला। पुलिस ने उनको अपने कब्जे में ले लिया है। आरोप लगाया कि यह बनियान संजीव का ही है। इस चाकू से ही पूजा की हत्या की गई है। उनका कहना है कि ससुरालियों ने वारदात को पूरे प्लान के तहत अंजाम दिया है।
छात्रों की मारपीट से जोड़ रहे थे घटना को
बागपत। अशोक का कहना है कि पिछले दिनों छात्रों का आपस में झगड़ा हो गया था। संजीव के परिजन उस झगड़ा से भी इस वारदात को जोड़ने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस के गले नहीं उतरी कहानी
बागपत। सूजरा गांव में शिक्षक संजीव को बंधक बनाकर उनकी पत्नी पूजा की हत्या की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस को सूजरा गांव में शनिवार सुबह मकान में शिक्षक संजीव बेहोशी की हालत में संदूक से बंधे मिले थे और उनकी पत्नी पूजा का मकान की छत पर बने कमरे में लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ था।
होश में आने के बाद बड़ौत अस्पताल में परिजनों को संजीव ने बताया था कि वारदात को चार नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया है। सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि पूजा की हत्या में उसके ही करीबियों का हाथ है। मौका मुआयना से उसके ससुरालियों पर ही संदेह हो रहा है।