{"_id":"58f2792d4f1c1bc342cf91a1","slug":"action-against-unauthorized-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के अफसरों के निर्देश पर शनिवार को नगर समन्वयक प्रभारी ने नगर क्षेत्र के गांवों में संचालित स्कूलों का निरीक्षण किया। इससे स्कूल संचालकों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान कई स्कूल गैर मान्यता प्राप्त संचालित मिले। इनको नोटिस सौंपा।
एबीएसए डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर शनिवार को नगर समन्वयक प्रभारी संदीप तोमर ने शनिवार को पट्टी चौधरान, आवास विकास कॉलोनी, बड़ौली रोड, नेहरू रोड, सुभाष नगर, दिल्ली-सहारनपुर रोड, बिनौली रोड आदि जगहों पर स्थित करीबन 40 स्कूलों का निरीक्षण किया। इससे स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान 13 स्कूलों में एक साथ कई-कई कक्षाएं एक रूम में चली मिलीं, विभागीय रिकार्ड भी खामियां पूर्ण मिले। इस पर नगर समन्वयक ने उन्हें फटकार लगाई और उक्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित स्कूल संचालकों के खिलाफ अगली कोई भी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर समन्वयक प्रभारी संदीप तोमर ने कहा एबीएसए के निर्देश पर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया। कई स्कूलों में खामियां मिलीं। इनको नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है।
सफेदपोश से सिफारिश लगवा रहे अमान्य स्कूलों के संचालक
बागपत। 178 अमान्य पब्लिक स्कूलों के खिलाफ जारी हुए नोटिस के बाद बीएसए कार्यालय में सिफारिश का दौर चल पड़ा है। सफेदपोश तक के फोन बीएसए के पास पहुंचने शुरू हो गए हैं। कार्यालय के खुलते ही स्कूल स्वामियों ने अफसरों के पास अरदास लगाई।
जिले में फैले बिना मान्यता वाले स्कूल के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए बीएसए मुस्तैद हैं। खंड शिक्षा अधिकारी से चार ब्लॉक के 178 स्कूलों की सूची जारी कर नोटिस जारी करवा दिया। इन स्कूलों में 32 हजार से अधिक बच्चों के भविष्य को चौपट किया जा रहा है।
इसके बाद अमान्य स्कूल चला रहे संचालकों में हड़कंप मच गया था। सुबह से ही अमान्य स्कूल संचालक दस्तावेजों के साथ बीएसए दफ्तर पहुंच रहे हैं। कोई मान्यता के लिए आवेदन कर रहा है तो मोहलत मांग रहे हैं।
बीएसए योगराज सिंह ने बताया नोटिस के बाद से ही अमान्य स्कूल संचालक उनके पास पहुंच रहे हैं। कोई मान्यता के आवेदन कर रहे है तो कोई कार्रवाई न करने की सिफारिश लगवा रहे हैं। शीघ्र ही बचे दोनों ब्लॉक के बिना मान्यता वाले स्कूलों को भी नोटिस जारी किया जाएगा।
अमान्य स्कूल बंद करवाएं
पाबला बेगमाबाद निवासी लीलू ने बीएसए को पत्र सौंपा। इसमें बताया उनकी जमीन पर एक अमान्य स्कूल चल रहा है। इसे शीघ्र बंद करवा जाए। स्कूल संचालक के नाम भी जमीन भी नहीं है। उल्टा उन्हें ही उल्टे सीधे केस में फंसाने की धमकी देता है। बीएसए योगराज सिंह ने उन्हें शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।