फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत

दोघट में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत

Mon, 27 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दोघट में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर विवाहिता को जिंदा जलाया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में महिला को दिल्ली के लिए रेफर किया। वह 95 प्रतिशत जली हुई है। कोतवाली पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। महिला ने दिल्ली एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शामली निवासी 30 वर्षीय महिला की शादी 2009 में दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। अब उसके एक बेटा भी है। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। अब वह दहेज में तीन लाख रुपये की मांग रहे हैं। उसका पति शराब पीकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। रविवार की सुबह सास, ससुर, पति ने उसकी जमकर पिटाई की। उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला पूरी तरह जल चुकी थी। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया। जिला अस्पताल से बागपत कोतवाली में मीमो भेजकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने देर रात दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed