{"_id":"5b43b9dc4f1c1b77468b58f5","slug":"91531165148-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में पीटा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के शक में पीटा, पुलिस को सौंपा
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बस स्टैंड बिनौली पर सोमवार को पहुंचे दो युवकों ने एक दुकान के गल्ले से नकदी साफ कर दी। शक होने पर दुकानदार ने एक युवक को दबोच लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया जबकि दूसरा युवक नकदी लेकर फरार हो गया।
बिनौली गांव निवासी साबू की बस स्टैंड पर दुकान है। बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे तथा उससे कई वस्तुओं के दाम आदि के बारे में जानकारी करने लगे। इस दौरान एक युवक ने दुकान के गल्ले में रखी साढ़े दस हजार की नकदी साफ कर दी। इसके बाद वह अपने साथी को इशारा करके बाइक को लेकर चल दिया। इसी दौरान दुकान स्वामी को कुछ शक हो गया ओर उसने अपना गल्ला चेक किया तो नकदी साफ मिली। दुकान स्वामी ने खिसकने का प्रयास कर रहे युवक को दबोच लिया। अन्य दुकानदार भी एकत्र हो गए और युवक की धुनाई कर दी। थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले आई तथा पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने खुद को आशु निवासी मोदीनगर बताया। दूसरा साथी दबथुवा का रहने वाला है।