{"_id":"5b240f094f1c1b614d8b6852","slug":"91529089801-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइवर से लदा कैंटर हाईवे पर पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइवर से लदा कैंटर हाईवे पर पलटा
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइबर से लदा कैंटर हाईवे पर पलटा
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सरूरपुर गांव में फाइबर से लदा कैंटर पलट गया। हादसे में कैंटर चालक व परिचालक घायल हो गए। इस कारण दो घंटे हाइवे जाम रहा। पुलिस ने क्रेन से सड़क पर बिखरे सामान को हटवाकर जाम खुलवाया।
राजस्थान के गोपालपुर गांव निवासी दुर्गा लाल गुर्जर कैंटर चालक है। बृहस्पतिवार की रात वह कैंटर में फाइबर लेकर मवाना से राजस्थान जा रहा था। चालक ने बताया कि जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सरूरपुर गांव पहुंचा तो ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक उसके सामने आ गई। इस कारण वह कैंटर से नियंत्रण खो बैठा और कैंटर हाइवे पर पलट गया। कैंटर चालक दुर्गा लाल व परिचालक खुशी राम हादसे मेें घायल हो गए। कैंटर पलटने से हाइवे पर जाम लग गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह चालक व परिचालक को ट्रक से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे सामान को क्रेन से हटवाया। तब जाकर दो घंटे जाम खुल सका।