{"_id":"5b18339b4f1c1ba76e8b66ed","slug":"91528312731-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलपनी में गोवंश कटान पर भडक़े ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलपनी में गोवंश कटान पर भडक़े ग्रामीण
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
सिंघावली थाना क्षेत्र के तिलपनी गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबा दिया। ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बुधवार की सुबह तिलपनी निवासी किसान बब्बल पुत्र अली अफरोज के खेत में गोवंश के अवशेष पड़े मिले। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने जंगल में कांबिंग की तो थोड़ी दूरी पर स्थित कैडवा निवासी किसान रघुवीर पुत्र राजे के खेत में भी गोवंश के अवशेष पड़े मिले।
ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में काफी दिनों से गोवंश कटान किया जा रहा है। कसाई रात्रि के समय जंगल में गोवंश का कटान करते हैं। पुलिस को कई बार इसकी जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोंक झोंक भी हुई। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस को पांच दिन का अल्टीमेटम देकर कहा कि यदि आरोपी नहीं पकड़े तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।