{"_id":"5b1833864f1c1b644d8b52b4","slug":"91528312710-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में जान, ओवर स्पीड न दौड़ाएं वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खतरे में जान, ओवर स्पीड न दौड़ाएं वाहन
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आधे-अधूरे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को उद्घाटन के बाद ट्रायल के लिए खोला गया है। प्रतिबंधित दुपहिया वाहनों की संख्या बढ़ गई है। कुंडली से लेकर दुहाई तक वाहनों की संख्या अधिक रही। ओवरस्पीड और ओवरलोड वाहन यहां से खूब दौड़ रहे हैं, जिससे हादसे होने शुरू हो गए हैं। अब तब बागपत क्षेत्र में ही पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
गाजियाबाद के दुहाई से सोनीपत के कुंडली तक के टुकड़े पर वाहनों की सबसे ज्यादा आवाजाही शुरू हो गई है। एक्सप्रेस-वे पर अभी टोल शुल्क वसूलना शुरू नहीं किया गया है। वाहनों की एंट्री फ्री है। लेकिन इस पर वाहन चालकों ने सारे नियम और सुरक्षा ताक पर रख दी। ओवर स्पीड वाहन आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। बाइक, स्कूटर और साइकिल जैसे वाहन एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित है, लेकिन यह वाहन खूब दौड़ रहे हैं। दिल्ली-सहारनपुर और सोनीपत-मेरठ हाइवे की हालत खस्ता है। गाजियाबाद, मेरठ और बागपत से हरियाणा और दिल्ली आने जाने के लिए यह रास्ता लोगों की पहली पसंद बन गया है। यही वजह है कि इस पर वाहनों की संख्या अधिक देखने को मिली। लोनी के दो युवकों की मौत से पहले भी तीन लोगों की बागपत क्षेत्र में मौत हो चुकी है। ट्रैक्टर पर स्टंट दिखाने के दौरान किशोर की मौत हो गई थी।
कब शुरू होगी जनसुविधाएं?
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण अंतिम दौर में है। 135 किमी के एक्सप्रेस-वे पर आठ जगह हाइवे नेस्ट बनाने की योजना है, जिनमें जलपान और खानपान की सुविधाएं मिलेगी। एक्सप्रेस-वे की बगल में पेट्रोल पंप, मोटल्स, रेस्ट एरिया, वॉश रूम, रेस्टोरेंट, दुकानें और रिपेयर सर्विस रहेगी। लेकिन निर्धारित समय में जनसुविधाओं की शुरूआत नहीं हो सकी है। देखने वाली बात यह होगी एनएचएआई कब टोल का नोटिफिकेशन करता है और कब सुविधां मिलनी शुरू होगी।