फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आग का गोला बनी 108 एंबुलें

आग का गोला बनी 108 एंबुलें

Sat, 02 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
आग का गोला बनी 108 एंबुलें
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत मार्ग पर पिलाना भट्ठे के पास जिला अस्पताल की 108 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। इस दौरान चालक ने कूद कर जान बचाई। इस दौरान चंद मिनटों में एंबुलेंस धूं-धूं कर जलने लगी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से एंबुलेंस पूरी तरह जल गई।

एंबुलेंस प्रभारी जयविंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल की 108 एंबुलेंस खराब हो गई थी। वह ठीक होने के लिए मेरठ में वर्कशॉप पर गई हुई थी। शुक्रवार को शाम के समय चालक जुगल किशोर एंबुलेंस को मेरठ से बागपत के लिए लेकर आ रहा था। जब वह मेरठ-बागपत मार्ग पर पिलाना भट्ठे के पास पहुंचा तो अचानक एंबुलेंस में आग लग गई। चंद मिनटों में एंबुलेंस का गोला बन गई। चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। एंबुलेंस में आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से एंबुलेंस जल गई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले में अधिकतर एंबुलेंस खटारा हो चुकी है। सरकार से उनके रख रखाव के लिए रुपये आते है, लेकिन सब घोल माल कर लिया जाता है। खस्ता हाल एंबुलेंस में मरीजों की जान को भी खतरा रहता है। एंबुलेंस खराब होने के बाद कई-कई माह तक खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed