फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हप्पू कोर्ट में पेश, कोर्ट ने जेल भेजा

हप्पू कोर्ट में पेश, कोर्ट ने जेल भेजा

Sun, 11 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
हप्पू कोर्ट में पेश, कोर्ट ने जेल भेजा
बागपत। राजस्थान के देवली से गिरफ्तार किए गए एक लाख के इनामी अजीत उर्फ हप्पू को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा। पुलिस पूछताछ के दौरान उससे कई हथियार बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

वर्ष 2013 से वांछित चल रहे अजीत उर्फ हप्पू को एएसपी संजीव सुमन के नेतृत्व में बागपत क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को राजस्थान के टोंक जनपद के देवली कसबे से गिरफ्तार किया। शनिवार को हप्पू को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया । यहां से हप्पू को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा। बड़ौत कोतवाली के एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि हथियार बरामद कराने के लिए हप्पू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। पुलिस ने कस्टडी रिमांड की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस को हप्पू से कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी है और न ही हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


दूध लेने साइकिल पर निकला हप्पू
बागपत। क्राइम ब्रांच बागपत की टीम को राजस्थान के देवली में एक लाख के इनामी अजीत उर्फ हप्पू को पकड़ने के लिए घर के बाहर कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सुबह छह बजे हप्पू मकान से दूध लेने के लिए साइकिल पर निकला। पुलिस ने घर से निकलते ही उसे धर दबोचा और अपने साथ बागपत ले आई। एएसपी संजीव सुमन ने बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार को ही अजीत उर्फ हप्पू की तलाश में देवली गांव पहुंच गई । रात में ही मकान के आसपास घेराबंदी की और हप्पू के घर से बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। शुक्रवार की सुबह छह बजे कुख्यात हप्पू दूध लेने के लिए साइकिल पर घर से निकला। घर से निकलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे रोने लगे तो गड़बड़ी की हुई आशंका
बागपत। कुख्यात अजीत उर्फ हप्पू ने पुलिस को बताया कि उसके जुड़वां बच्चे दो दिन से काफी रो रहे हैं। उन्हें दवाई भी दिलवाई, लेकिन वे चुप नहीं हुए। उनके इस तरह रोने से उसे अंदेशा हो गया था कि उसे साथ कोई न कोई गड़बड़ होने वाली है और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

....तो समझ लेना पुलिस ने पकड़ लिया
बागपत। कुख्यात अजीत उर्फ हप्पू को बच्चों के लिए दूध लाने के लिए एक घंटे का समय लगाता था। उसने अपनी पत्नी को कह रखा था कि यदि एक घंटे बाद मैं घर नहीं लौटता हूं तो समझ लेना कि पुलिस ने मुझे पकड़ लिया है और मेरे घर पर तुरंत फोन कर इसकी जानकारी दे देना। शुक्रवार को जब हप्पू एक घंटे बाद भी दूध लेकर घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने परिवार को फोन पर सूचना दे दी कि पुलिस उसे पकड़ ले गई है।

हप्पू ने फिर दोहराया परमवीर के पास है एके-47
बागपत। अजीत उर्फ हप्पू ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए एक लाख के इनामी रहे प्रमोद राठी का गैंग ज्वाइन किया। प्रमोद राठी पर एके-47 थी। इसके बाद परमवीर भी उसके गैंग में शामिल हो गया। परमवीर और प्रमोद राठी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । इसके बाद परमवीर ने प्रमोद राठी की हत्या कर दी और उसकी एके-47 परमवीर अपने साथ ले गया। उसके पास एके-47 नहीं है। उसके पास एक राइफल और पिस्टल थी। अपने हथियार उसने अपने साथी जटा उर्फ बबलू को दे दिए ।


इसलिए छोड़ा बावली का जंगल
बागपत। अजीत उर्फ हप्पू के मौसेरे भाई विजित को कुछ दिन पहले शामली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। हप्पू को विजित पर शक हो गया था कि उसने पुलिस को उसके ठिकानों के बारे में बता दिया है। इस डर से उसने बावली का जंगल छोड़ दिया था और राजस्थान में जाकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed