{"_id":"5a78b00e4f1c1ba3268b899b","slug":"91517858830-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडब्ल्यूसी ने रूकवाई नाबालिग की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीडब्ल्यूसी ने रूकवाई नाबालिग की शादी
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडब्ल्यूसी ने रुकवाई नाबालिग की शादी
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के मवीकलां गांव में एक नाबालिग लड़की की सात फरवरी को शादी किए जाने की शिकायत मिली थी। बाल कल्याण समिति के प्राधिकारी कुलदीप त्यागी ने बताया कि सोमवार को टीम गांव पहुंची। टीम सदस्य मालती शर्मा, रश्मि और रीटा यादव ने पुलिस के साथ लड़की के घर पहुंचकर उसकी जन्मतिथि के बारे में जानकारी की। जांच में पता चला कि लड़की नाबालिग है और उसकी शादी बिनौली थाना क्षेत्र के गांव में की जा रही थी। टीम ने लड़की के माता पिता को बाल विवाह करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया। ग्राम प्रधान और लड़की के माता पिता से लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करने का लिखित आश्वासन लिया। नाबालिग लड़की की शादी टाल दी गई।