{"_id":"5a2c2f114f1c1b8b688b795b","slug":"91512845073-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में सवारी बैठाने पर चालक पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो में सवारी बैठाने पर चालक पर हमला
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो में सवारी बैठाने पर चालक पर हमला
चांदीनगर। ऑटो में सवारी बैठाने पर रटौल गांव में कुछ लोगों ने चालक पर हमला कर दिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। गाजियाबाद के पसौंड़ा निवासी सलीम ऑटो चलाने का काम करता है। वह शनिवार को रटौल गांव में भोपुरा से सवारी लेकर आया था। वहां से वापस लौटते समय उसने रटौल से सवारी अपने ऑटो में बैठा ली। इससे अन्य ऑटो चालकों ने विरोध किया तो उसने सवारी उतार दी। लेकिन उसने थोड़ी दूर जाने के बाद दोबारा ऑटो में सवारी बैठा ली। इसका पता चलते ही ऑटो चालक गुस्से में आ गए। इनमें से चार पांच ने मिलकर पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। सवारियों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। बाद में आरोपी धमकी देते हुए चले गए। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पर पहुंचकर शिकायत की।
लाठी डंडों से पीटा, पुलिस से शिकायत की
चांदीनगर। रटौल निवासी मोनू ने बताया कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से मामूली बात को लेकर बहस हो गयी थी। आरोपी ने उसको भुगत लेने की धमकी दी थी। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव करा दिया था। वह शनिवार दोपहर अपने घर पर बैठा हुआ था, तभी आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों से बुरी तरह से पिटाई की। वह घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आरोपी लोगों को आते देख धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।