{"_id":"599b34b14f1c1ba80e8b48c8","slug":"91503343793-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को मृत घोषित कर जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को मृत घोषित कर जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव मेें अपने छोटे भाई को मृत घोषित कर धोखाधड़ी से उसकी जमीन हड़पने वाले बड़े भाई को बिनौली पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर न्यायालय बागपत मेें पेश किया है।
जौहड़ी गांव निवासी ब्रजपाल पुत्र रामानंद ने बिनौली थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा में रहता था। उसके बड़े भाई कृष्णपाल ने ग्राम सचिव से मिलकर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर लेखपाल से सांठगांठ कर उसके हिस्से की जमीन अपने पुत्र के नाम कर ली। इस मामले में डीएम के निर्देश पर चार अगस्त को पुलिस ने कृष्णपाल निवासी जौहडी, लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिव जौहड़ी सहित चार के नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार की रात कृष्णपाल को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बिनौली चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि फरार नामजद आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।