फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलवामा की आपतिजनक पोस्ट वायरल करने पर डाककर्मी हिरासत में

पुलवामा की आपतिजनक पोस्ट वायरल करने पर डाककर्मी हिरासत में

Wed, 20 Feb 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा की आपतिजनक पोस्ट वायरल करने पर डाककर्मी हिरासत में
बड़ौत/बागपत/खेकड़ा। खेकड़ा के उप डाकघर कर्मचारी के व्हाट्स एप नंबर से पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर करने का मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी के विरोध में हंगामा किया और एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर बड़ौत कोतवाली ने आरोपी डाकघर कर्मचार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। खेकड़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बड़ौत निवासी राहुल चौहान ने बताया कि व्हाट्स एप ग्रुप पर डाककर्मी बागपत निवासी मोहम्मद हनीफ के व्हाट्स एप नंबर से पुलवामा हमले में शहीद हुए 42 जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर की गई। मोहम्मद हनीफ खेकड़ा के उप डाकघर में कर्मचारी पद पर तैनात है। आतंकी के फेसबुक एकाउंट से स्क्रीन शॉट लेकर पोस्ट व्हाट्स एप पर शेयर की। मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, उपाध्यक्ष दीपक बामनौली, युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौत, नितिन जैन कार्यकर्ताओं के साथ बड़ौत कोतवाली पहुंचे। आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हंगामा किया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय से फोन पर शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने राहुल चौहान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खेकड़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी उप डाकघर खेकड़ा में कर्मचारी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


माहौल खराब करने की साजिश
बागपत। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली ने कहा कि सोशल मीडिया पर शहीद जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल खराब करने की साजिश की जा रहा है। जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पुलवामा के शहीदों में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हर कोई आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में शहीदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से तनाव
बागपत। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए 42 जवानों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जिले में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। लोगों में व्हाट्स एप टिप्पणी शेयर करने वाले के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। लोगों ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


आरोपी बोला, उसने कोई पोस्ट शेयर नहीं की
बागपत। खेकड़ा पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी उप डाक घर खेकड़ा के पोस्टमास्टर मोहम्मद हनीफ ने बताया कि दो युवक छह माह से उप डाकघर में काम करे रहे थे। दोनों डाकघर की फ्रेंचाइजी लेने की बात कर रहे थे। उनके ही मोबाइल पर आपत्तिजनक पोस्ट आई । उसने कोई पोस्ट शेयर नहीं की। दोनों युवकों को ऑफिस की योजना के बारे में बताया। उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed