फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केतीपुरा में मकान पर पथराव, तीन बहनें घायल

केतीपुरा में मकान पर पथराव, तीन बहनें घायल

Sun, 13 Jan 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
केतीपुरा में मकान पर पथराव, तीन बहनें घायल
बागपत।
विज्ञापन

शहर के केतीपुरा मोहल्ले में बच्चों के विवाद को लेकर छह-सात लोगों ने मकान पर पथराव कर दिया। इसमें तीन बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मोहल्ला मुगलपुरा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें महिला समेत तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों ने तहरीर दी।

केतीपुरा मोहल्ला निवासी तमन्ना खान पुत्री अनीस ने बताया कि उसकी बड़ी बहन मुस्कान ससुराल से आई । बहन के बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे। बच्चों का पड़ोसी के बच्चों से विवाद हो गया। इसी को लेकर पड़ोसी छह-सात लोगों ने उनके मकान पर पथराव कर दिया। घर पर महिलाएं ही मौजूद थी। पथराव में तमन्ना खान, उसकी बहन बुसरा, अंजुम घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल तीनों बहनों को सीएचसी में भर्ती कराया। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं मुगलपुरा मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें तहसीम पुत्र सलीम, उसकी परवीन घायल हो गए। दूसरे पक्ष की युवती को भी चोटें आई हैं। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed