{"_id":"5c33a2a7bdec22569e114069","slug":"81546887847-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में घुसा बारहसिंगा, पकडने का प्रयास करने वालों को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव में घुसा बारहसिंगा, पकडने का प्रयास करने वालों को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/ बड़ौत (बागपत) ।
जंगल का रास्ता भटक कर सोमवार की तड़के एक बारहसिंगा लुहारी गांव में घुस गया। जो भी व्यक्ति उसे पकड़ने का प्रयास किया, वह उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस दौरान गांव के आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर नोंचकर गंभीर घायल कर दिया। वन विभाग की टीम गांव पहुंची और बारहसिंगा के शव को संतनगर पौधशाला ले गई। पशु चिकित्सालय बिनौली में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सोमवार की तड़के एक बारहसिंगा जंगल का रास्ता भटक कर लुहारी गांव मेें घुस गया। इस दौरान जो भी व्यक्ति उसे पकड़ने का प्रयास करता, वह उसे टक्कर मारकर घायल कर देता। गांव के बाहर आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर बुरी तरह से नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन रक्षक संजय, वन कर्मी मनोज और विकास मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कुत्तों को भगाकर हिरन को काबू में किया और उसका इलाज कराया। बाद में उसने दम तोड़ दिया । वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा के शव को कब्जे में लिया। वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह ने बताया कि अधिकांश बारहसिंगा पानी की तलाश में गांव के पास आ जाते हैं। जो आवारा कुत्तों का शिकार बन जाते हैं। मृत बारहसिंघा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय बिनौली भेजा।