फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बेटे के हत्यारोपी दे रहे धमकी, एसपी को ज्ञापन सौंपा

बेटे के हत्यारोपी दे रहे धमकी, एसपी को ज्ञापन सौंपा

Tue, 17 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बेटे के हत्यारोपी दे रहे धमकी, एसपी को ज्ञापन सौंपा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

किशनपुर बिराल के राहुल की हत्या के मामले में सात माह बाद भी रमाला पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है और आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा अब उनका परिवार लखनऊ मेें सीएम का दरवाजा खटखटाएगा।

सूबे पुत्र रघवीर सिंह किशनपुर बिराल ने एसपी को दिए ज्ञापन मेें बताया कि उसका बेटा राहुल नौ अक्तूूबर 2017 मेें घर से बिजली का बिल जमा कराने के लिए दस हजार रुपये लेकर गया , लेकिन वापस नहीं लौटा। दस अक्तूबर को फतेहपुर थाना रमाला में एक रास्ते के किनारे उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। उसने इस संबंध मेें गांव के दो युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने सात माह बाद भी कार्रवाई नहीं की और पुलिस ने उसे आत्महत्या बता रही है। अब आरोपी उनके परिवार को देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इससे उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने कहा यदि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होती तो परिवार मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाएगा। उधर रमाला थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में हत्या नहीं आत्महत्या पाया गया था, इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed