{"_id":"5a7b56bf4f1c1b1d368b9282","slug":"81518032575-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास-विकास कॉलोनी में भाई-बहन पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवास-विकास कॉलोनी में भाई-बहन पर हमला
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आवास-विकास कॉलोनी में बाइक सवार तीन युवकों ने युवक को सरिये और डंडों से हमलाकर घायल कर दिया और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जब उसकी बहन बचाव में आई तो उसका भी हाथ तोड़ दिया। शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। इस संबंध में दो को नामजद समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी।
अर्जुन पुत्र विनोद पंवार और उसकी बहन रमा आवास-विकास कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार शाम अर्जुन बहन के घर आया था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने घर में घुसकर अर्जुन पर सरिया और डंडों से हमला बोल दिया और जान से मारने की नीयत से उस पर गोली भी चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। बचाव में आई बहन रमा का हाथ भी तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले लोग उधर दौड़े तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। बाद में पुलिस को मौके से आरोपियों की बाइक और एक खोखा भी मिला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।