फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खाने के रुपये के विवाद में ढाबा संचालक पर फायरिंग

खाने के रुपये के विवाद में ढाबा संचालक पर फायरिंग

Mon, 25 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खाने के रुपये के विवाद में ढाबा संचालक पर फायरिंग
बिनौली (बागपत)। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बिनौली गांव के पास स्थित ढाबे पर खाने के रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में ढाका संचालक पर फायरिंग कर दी गई। गोली से छर्रे लगने से ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर ढाबे से 20 हजार रुपये लूटकर ले गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पिचोकरा गांव निवासी अली हसन का बिनौली गांव के पास ढाबा है। पुलिस के अनुसार रविवार को करीब आठ बजे कार में सवार होकर आए चार-पाच लोगों ने ढाबे में खाना खाया। थाने के रुपये देते समय उनका विवाद हो गया, जो झगड़े में बदल गया। बाद में आरोपियों ने वहां पर फायरिंग कर दी। गोली चलने पर ढाबा मालिक अली हसन भागने लगा, इसी दौरान उसको गोली के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। जाते समय ढाबे से 20 हजार रुपये लूटकर ले गए। घटना की सूचना बिनौली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। उधर, घायल को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसको हायर सेंटर के लिए रेफर किया। बिनौली थाना प्रभारी अनुराग शर्मा का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed