फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रेन हादसें के घायल को सीएचसी में छोड़ गई जीआरपी

ट्रेन हादसें के घायल को सीएचसी में छोड़ गई जीआरपी

Tue, 19 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन हादसें के घायल को सीएचसी  में छोड़ गई जीआरपी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर ट्रेन से हाथ कटे एक युवक को सीएचसी में लावारिस छोड़कर चली गई। जब स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी मिली तो एंबुलेंस में वे उसे लेकर जीआरपी थाना लेकर पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की जीआरपी से नोकझोंक हुई। बाद में उपचार के बाद उसे जीआरपी पुलिसकर्मी के साथ जिला अस्पताल रेफर किया।

बबलू पुत्र मेहर पाल बिटावदा जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह अपनी बहन के यहां 30 फुटा रोड़ पर आया और सुबह रेलवे लाइन के नजदीक ही माल गोदाम के पास सो रहा था। इसी दौरान सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 74026 जब रेलवे स्टेशन से चली तो उसका दाहिना हाथ ट्रेन के नीचे आकर कट गया। सूचना पर जीआरपी पुलिस उसे लेकर बड़ौत सीएचसी पहुंची और वहां छोड़कर चली गई। जब इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को लगी तो वे एंबुुलेंस में लेकर जीआरपी थाना पहुंचे और वहां उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में जीआरपी पुलिस उसके साथ भेजी और उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed