{"_id":"59ab0d514f1c1b12278b4ef2","slug":"81504382289-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से जुदा किया तो दे दूंगी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से जुदा किया तो दे दूंगी जान
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। रहस्यमय ढंग से लापता लड़की ने थाने में पहुंचकर कहा उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। उसने कहा परिजन एक बूढ़े से शादी करने की तैयारी कर रहे थे। वह इसके लिए तैयार नहीं है। इसी कारण उसने घर छोड़ा है। उसको प्रेमी से जुदा किया तो जान दे देगी।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र की एक लड़की एक सप्ताह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गई । परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाकर पुलिस से नामजद शिकायत की। पुलिस उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़की खुद ही थाने पर पहुंच गई। उसने कहा उसका पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता उनके परिजनों को चल गया । परिजनों ने उनके मिलने पर रोक लगा दी । परिजन उसकी बूढे़ से शादी व्यक्ति करने की तैयारी कर रहे थे। पता चलने पर वह खुद ही अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई । वह उसके साथ ही रहेगी। उसने खुद को बालिग बताकर कहा उनको किसी ने जुदा करने की कोशिश की तो जान दे देंगी। कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।