फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Mon, 25 Feb 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
बागपत।
विज्ञापन

शहर के पुरानी तहसील मोहल्ले में गृह कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।

मोहल्ला पुराना तहसील बागपत निवासी राम प्रसाद ने बताया कि उसका भतीजे राहुल (21) पुत्र प्रेम घर में अकेला रहता था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। दो साल पहले उसकी शादी हुई । उसका एक साल का बेटा है। पांच-छह माह पहले पत्नी भी गृह कलह के चलते अपने मायके चली गई । शनिवार की रात में साढ़े आठ बजे वह तेज आवाज में टीवी देख रहा था। रात के साढ़े बारह बजे तब तक टीवी बंद नहीं हुआ तो वह उसके घर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। उसने दरवाजे की दरार से अंदर झांक कर देखा तो राहुल का शव पंखे पर लटका हुआ था। उसने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और फांसी के फंदे से युवक के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा ने बताया कि गृह कलह के कारण वह तनाव में था। इस कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। उन्होंने कोतवाली में युवक के आत्महत्या करने के संबंध में लिखित में लिया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed