{"_id":"5c5896cebdec220c1b13f876","slug":"71549309646-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले घूम रहे विकास हत्याकांड के आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले घूम रहे विकास हत्याकांड के आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सांकरौद गांव के ग्रामीणों ने कहा छात्र विकास की हत्या में फरार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार के लोगों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो पीड़ित परिवार एसपी ऑफिस पर आत्मदाह कर लेगा। एएसपी ने आंदोलनकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को बताया कि 31 दिसंबर 2018 को बीकॉम के छात्र विकास पुत्र स्वर्गीय सत्यपाल सिंह की गोली मारकर हत्या की। मृतक के परिजनों ने राजेंद्र, रामकरण, सतेंद्र, हरेंद्र, सोनू, यूपी पुलिस के सिपाही अंकित, रवि, गौरव, कमलेश देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने राजेंद्र, रामकरण और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा। शेष आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को फैसला न करने पर मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। चेतावनी दी कि यदि फरार आरोपियों को पुलिस ने जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो पीड़ित परिवार एसपी दफ्तर पर आत्मदाह कर लेगा। एएसपी ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें में तेजपाल, रविंद्र, वीरेंद्र, प्रमोद, धर्मवीर, बबलू, लेखराम, सुक्रमपाल, राजेंद्र, सुधीर, शंभू, हरपाल, कविता, विमलेश, कृष्णा आदि रहे।