{"_id":"5ba2a6d1867a557e88369cbc","slug":"71537386193-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति से कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छपरौली क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति से कुकर्म
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
थाना क्षेत्र के एक गांव में तमंचे के बल पर युवक ने 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ कुकर्म किया। पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ितों को थाने से धक्के देकर भगा दिया। पीड़ित ने एसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। एसपी के न मिलने पर पीड़ित मायूस होकर लौट गया।
छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि वह 16 सितंबर को गांव के एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करने गया । दोपहर डेढ़ बजे वह खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में नलकूप पर अमरूद खाने लगा। इसी दौरान गांव का ही एक युवक नलकूप पर आया और तमंचे के बल पर उसे ईख खेत में ले लिया। वहां युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। आरोपी मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित ने आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की तो उसे धमकी देकर घर से भगा दिया। पीड़ित डर के कारण चार दिन तक घर से नहीं निकला।
बुधवार को परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेने से इंकार कर दिया और उन्हें थाने से बाहर भगा दिया। इस दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस पर आरोपी को बचाने का भी आरोप लगाया। इसके बाद पीड़ित एसपी दफ्तर बागपत पहुंचे। एसपी के न मिलने पर मायूस होकर वापस चले गए। पीड़ित ने कहा कि यदि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। इस संबंध में एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत हैं।