{"_id":"5a527d084f1c1b346f8b57fa","slug":"71515355400-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरइसाना में चाचा-भतीजे पर हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरइसाना में चाचा-भतीजे पर हमला, घायल
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिसाना गांव में देवता स्थल के पास धूप में बैठे एक व्यक्ति के पास पड़ोसी ने टेंपो खड़ा कर दिया। इसको हटाने के लिए बोलने पर टैंपो स्वामी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके भतीजे पर भी प्रहार किया। वह दोनो घायल हो गए। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
सिसाना निवासी राजेश कुमार ने बताया कि गांव में ही देवता स्थल के पास दोपहर करीब 12 बजे बैठा हुआ था, क्योंकि वहां धूप आई हुई थी। इसी दौरान पड़ोसी ने वहां पर अपना टेंपो खड़ा कर दिया। उसे टेंपो हटाने के लिए बोला तो उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में आए उसके भतीजे सोनू की भी पीटा। आरोपियों ने पथराव भी किया। वह दोनों घायल हो गए। बाद में आरोपी धमकी देते हुए चले गए। परिजनों ने उनका सीएचसी में उपचार कराया। पीड़ितों ने कोतवाली पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।