{"_id":"5c40e0a5bdec22734b4bcc69","slug":"61547755685-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत। बाघू मार्ग पर चीनी मिल के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कार में सवार प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की। घायल प्रॉपर्टी को अस्पताल में भर्ती कराया। उसने रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
कस्बा टीकरी निवासी प्रदीप कुमार दिल्ली में प्रॉपर्टी का कार्य करता है। वह अपने घर से कार से रिश्तेदारी में बाघू गांव में आया हुआ था। वह गुरुवार की रात में वापस बड़ौत जा रहा था। चीनी मिल के पास पहुंचने पर वह गाड़ी रोक कर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली पेट में लगी, दूसरी कंधे को छू कर निकल गई। वह घायल हो गया। आरोपित धमकी देकर भाग गए। इस घटना के बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच पड़ताल की। कोतवाल शिव प्रकाश सिंह ने कहा जानकारी करने पर युवक ने बताया कि उसका दिल्ली में प्रॉपर्टी को लेकर एक युवक से विवाद चल रहा है। उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर घटना की है। सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।