{"_id":"5babe343867a55013270f9e5","slug":"61537991491-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीटू हत्याकांड के गवाहों को खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीटू हत्याकांड के गवाहों को खतरा
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। काठा गांव में तीन अगस्त 2013 में नीटू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोर्ट में गवाहों की गवाही चल रही है। बुधवार को मृतक की पत्नी अन्नु, मां सत्यवती, बहन बीना एसपी शैलेश कुमार पांडेय से मिले और बताया कि गवाहों को आरोपी पक्ष से जान का खतरा है। इसलिए वे गवाही पर भी नहीं जा रहे हैं, जिस कारण कोर्ट ने गवाहों की कुर्की के नोटिस जारी कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस मंगलवार की रात गवाहों के घर नोटिस चस्पा करने गई थी। उन्होंने पुलिस पर पीड़ित परिवार के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए गवाहों को सुरक्षा देने की मांग की। एसपी ने गवाहों को पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।
-------
पति को जहरीला पदार्थ पिलाकर पत्नी फरार
दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव में कई दिन पूर्व पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। परिजनों ने पति को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को पति अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचा। उसने घर की तलाश ली तो घर से 18 हजार रुपयेे की नगदी व जेवरात गायब थे। उसने थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ---------
पुलिस ने चार चोर पकड़े
छपरौली। कस्बे के जगमलान पट्टी में विधवा महिला के मकान से 21 सितंबर की रात में बदमाश मकान के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए थे। इस मामले में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार चोरों छोटू, निखिल, डैनी उर्फ विकी, सोनू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।