{"_id":"5b5f68e34f1c1b58488b7d8f","slug":"61532979427-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों पर हमला
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव में स्कूल से लौट रही कक्षा 10 की दो छात्राओं से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर छात्राओं को धमकी दी। एक छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया तो दूसरे आरोपी ने अपने साथियों के साथ किशोरी के परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को स्कूल से लौट रही छात्राओं ने छेड़छाड़ का विरोध किया। आरोपियों ने दोनों छात्राओं को धमकी दी। इसके बाद एक छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पर शिकायत की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस बीच दूसरा आरोपी अपने साथियों के साथ किशोरी के घर पहुंचा और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। नाराज पीड़ित पक्ष ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच गया और हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस से शिकायत करने पर उनके ऊपर हमला किया गया, लेकिन पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की। देर रात तक परिजन कोतवाली में डटे हुए थे। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।