{"_id":"5b3e73cb4f1c1b97468b4d84","slug":"61530819531-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर बराल की सिंडिकेट बैंक ब्रांच में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशनपुर बराल की सिंडिकेट बैंक ब्रांच में आग लगी
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
किशनपुर बराल गांव में स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में आग लगने के कारण आठ दिन तक लेन-देन का कार्य प्रभावित रहेगा। सूप गांव स्थित बैंक शाखा से लेन-देन कराया जाएगा। आग से जले उपकरणों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आग से बैंक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
मंगलवार की रात में सिंडिकेट बैंक शाखा किशनपुर बराल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गश्त कर रही 100 नंबर पुलिस ने बैंक से धुआं निकलता देखकर इसकी सूचना दमकल विभाग और बैंक के शाखा प्रबंधक को दी । शाखा प्रबंधक ने बैंक का गेट खोला। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया । आग से बैंक के अभिलेख, फर्नीचर, कंप्यूटर समेत कई लाख रुपये का सामान जल गया। शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि लेन-देन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। बैंक खातेदार सूप गांव में बैंक शाखा से लेन-देन कर सकते हैें। वहां पर उनकी व्यवस्था कर दी गई है। जले उपकरणों को बदलने का काम शुरू हो गया है। आग लगने से आठ दिन तक बैंक में कार्य प्रभावित रहेगा।