फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को दबोचा

पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को दबोचा

Wed, 09 May 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को दबोचा
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती को पुलिस ने रात्रि में जौहड़ी गांव से प्रेमी सहित बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।

युवती गांव की ही एक प्राइवेट शिक्षण संस्था में टीचर है, इसका पड़ोसी गांव के ही एक विवाहित युवक से तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती तीन मई को प्रेमी संग फरार हो गई। युवती के भाई ने बिनौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और युवक का पता चलने पर मामले को 366 आईपीसी की धारा में तरमीम कराया। पुलिस को सोमवार की रात्रि में सूचना मिली की कि जौहड़ी स्टैंड पर युवक युवती संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और युवती के परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी बिनौली अनुराग शर्मा ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों की देखरेख में युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए बागपत भेजा, इसके बाद युवती के 164 के बयान होंगे। आरोपी युवक को न्यायालय बागपत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed