फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे पर ट्राली पलटने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

हाईवे पर ट्राली पलटने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 30 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्राली पलटने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
हाईवे पर ट्राली पलटने से युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे स्थित काठा के मंदिर के पास ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई। उसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के कुछ देर बाद जाम भी लगा। पुलिस ने उसे खुलवाया।

लोनी निवासी आबिद ने पुलिस को बताया कि उसकी ट्रैक्टर-ट्राली शामली के कैराना निवासी मुंत्याज चलाता है। मुन्त्याज सरूरपुर गांव के पास स्थित एक भट्ठे से बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट लेकर दिल्ली जा रहा था। निवाड़ा गांव निवासी सागर और राशिद भी ट्राली पर सवार थे। जैसे ही कैंटर काठा गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्राली रोड पर पलट गई। उसके नीचे दबने से सागर और राशिद गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत कर घायलों को ट्राली के नीचे से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय सागर की रास्ते में ही मौत हो गई। राशिद की हालत गंभीर बनी है। उसका मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा है। आबिद की तहरीर पर कोतवाली में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी कैंटर चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, परिजनों का आरोप है कि सागर की मौत उचित उपचार के अभाव में हुई है। यदि उसको जिला अस्पताल में ही सहीं इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed