फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वन विभाग की टीम ने पकड़े दो शिकारी

वन विभाग की टीम ने पकड़े दो शिकारी

Wed, 20 Mar 2019 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने पकड़े दो शिकारी
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

शेखपुरा गांव के जंगल में मंगलवार की देर शाम ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो शिकारियों को दबोचा। इनके पास से दो बंदूक भी बरामद हुई हैं। इस दौरान शिकारियों ने दो जंगली शूकर का भी शिकार किया।
बिनौली के ग्रामीणों ने वन विभाग के आला अधिकारियों को सूचना दी कि शेखपुरा के जंगल में शिकारियों ने वन्य जीवों को पकड़ने के लिए जाल लगा रखा है। दो जंगली शूकर को भी शिकार बना लिया है। सूचना पर वन रेंजर बड़ौत मदन पाल सिंह, दरोगा दयाशंकर तिवारी, रामोतार शर्मा व वन रक्षक संजीव कुमार का दल जंगल में पहुंचा। जहां दो शिकारियों को दबोच लिया। पूछताछ में शिकारियों ने अपने नाम पते बताए। इनमें धर्मबीर पुत्र बलराज निवासी ग्राम खांडा थाना खरखौदा जनपद सोनीपत व प्रकाश पुत्र बलराज निवासी बसौदी थाना राई जनपद सोनीपत पकड़े गए। जबकि चार अन्य शिकारी जंगलों में भाग गए। पकड़े गए शिकारियों के पास से एक जाल, एक बारूदी बंदूक, एक 12 बोर की बंदूक तथा एक बाइक भी बरामद हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने दोनों आरोपितों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


डेढ़ माह पूर्व जाल में फंसा था तेंदुआ
बिनौली। किसान विनोद धामा ने बताया कि दो फरवरी को शिकारियों द्वारा लगाये जाल में तेंदुआ फंस गया था। उस दिन शिकारी तो फरार हो गये थे ओर वनविभाग के अधिकारियों ने किसानों पर मुकदमा लाद दिया था। उन्होंने कहा कि आज असली शिकारी पकड़े गये है। उन्होंने डीएफओ बागपत से किसानों पर दर्ज मुकदमे को वापस करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed