फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sat, 05 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। छपरौली थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के चार ट्रैक्टर व एक बाइक बरामद की है। यह गिरोह मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जनपद में शुगर मिलों से किसानों के ट्रैक्टर चोरी करता है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छपरौली पुलिस ने टांडा चौकी के पास से अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के सदस्य आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र इस्लाम निवासी गांव पुरा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर, प्रशांत पुत्र सतीश, इंतजार पुत्र रहीमूद्दीन निवासी कूडी थाना छपरौली को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए चार ट्रैक्टर व बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सहारनपुर के देवबंद शुगर मिल, मुजफ्फरनगर के खतौली चीनी मिल, टिकौला चीनी मिल से किसानों के ट्रैक्टर चोरी करते थे। चैसिस नंबर मिटाकर दूसरे जनपदों में किसानों को एक लाख रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन

आस मोहम्मद ने बताया कि 11 माह पहले उसने डीआई शुगर मिल खतौली से किसान का ट्रैक्टर चोरी किया। उसका चैसिस नंबर मिटाकर कूड़ी गांव के प्रशांत के माध्यम से राहुल पुत्र जगपाल निवासी कूड़ी को बेच दिया। इस ट्रैक्टर से दुर्घटना में बबलू निवासी कूड़ी की मौत हो गई थी। इसके बाद आठ माह पहले डीआई टिकौला शुगर मिल रामराज से एक ट्रैक्टर चोरी किया। नई मंडी मुजफ्फरनगर से बाइक चोरी की। 10 दिसंबर 2018 की रात देेवबंद शुगर मिल के पास से किसान का ट्रैक्टर चोरी किया। चोरी के ट्रैक्टरों को प्रशांत ने इंतजार निवासी कूड़ी को बेचा था। जिसका सौदा उसने तुगाना के किसान रवि पुत्र बुजवीर से कर लिया है। ट्रैक्टर अभी भी इंतजार के पास है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एएसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
आस मोहम्मद करता था चोरी, प्रशांत बेचता था
बागपत। पुलिस ने बताया कि आरोपी आस मोहम्मद ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम देता है। रात्रि में शुगर मिलों के बाहर खड़े रहने वाले ट्रैक्टर को निशाना बनाता था। ट्रैक्टर चोरी करने के बाद अपने साथ प्रशांत को देता था। प्रशांत ट्रैक्टर को बेचता था। छह लाख रुपये की कीमत के ट्रैक्टरों को मात्र एक लाख रुपये में बेच देते थे।

-------------------
दो साल से कर रहा था ट्रैक्टर चोरी
बागपत। आरोपी आस मोहम्मद ने बताया कि वह दो साल से ट्रैक्टर चोरी कर रहा था, लेकिन अभी तक पकड़ा नहीं गया। वह शुगर मिलों से ही ट्रैक्टर चोरी करता था। दस रूपये में ट्रैक्टर की चाबी खरीदी थी। कुछ ट्रैक्टरों में तो चाबी लगी हुई मिल जाती थी। जिन ट्रैक्टर में चाबी नहीं मिली थी, उन्हें दस रुपये वाली चाबी से स्टार्ट कर लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed