फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस में मचा हडक़ंप

छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस में मचा हडक़ंप

Tue, 18 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस में मचा हडक़ंप
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बे में घर से स्कूल जा रहे कक्षा दो के छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छानबीन की तो मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का निकला। पिता ही छात्र को उठाकर ले गया था। पुलिस ने छात्र को मेरठ जनपद के मीरपुर गांव से बरामद कर लिया। इस मामले में छात्र की मां की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने छात्र को मां की सुपुर्दगी में दे दिया।

छपरौली कस्बे में पति से पारिवारिक विवाद के चलते मायके में रह रही प्रियंका पत्नी सुनील निवासी मीरपुर जनपद मेरठ का आठ वर्षीय बेटा आरव कक्षा दो का छात्र है। सोमवार की सुबह आरव घर से स्कूल के लिए निकला, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। उसका रास्ते से बाइक सवार दो लोगों ने अपहरण कर लिया। छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता से दिखाकर छानबीन की तो मामला पति-पत्नी के विवाद का निकला। छात्र का पिता सुनील उसे अपने साथ मेरठ जनपद के मीरपुर गांव में अपने घर ले गया। पुलिस ने मीरापुर से छात्र को बरामद कर लिया। प्रियंका ने बताया कि दो साल से उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। इस कारण वह छपरौली कस्बे में अपने मायके में रह रही है। उसने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। पिछले वर्ष आठ फरवरी को भी बेटे को स्कूल से ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने छात्र को मां प्रियंका को दे दिया है। इस मामले में प्रियंका ने थाने में तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि छात्र आरव को पिता के घर से बरामद कर लिया गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। छात्र ननिहाल में अपनी मां के पास रहता है। अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed