{"_id":"5b2ab2c94f1c1bed778b517e","slug":"51529524937-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ऑफिस में कर्मचारी बताकर रह रहा था लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआरटीओ ऑफिस में कर्मचारी बताकर रह रहा था लुटेरा
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत। ट्रक लूटने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर में कई जगह छापेमारी की। एक लुटेरा शहर में खुद को एआरटीओ कार्यालय का कर्मचारी बताकर किराए के कमरे में रहा था। पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया।
बागपत पुलिस ने दो दिन पहले ट्रक चोर गिरोह के कई सदस्य पकड़े थे। इसके बाद दिल्ली में गिरोह का सरगना कोमल पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच दिल्ली की टीम एसआई संजीव बालियान के नेतृत्व में यमुना रोड पर पहुंची। कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा। मकान मालिक से जानकारी ली तो खुलासा हुआ कि लुटेरा खुद को एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारी बताकर रह रहा है। पुलिस के आने से पहले ही वह फरार हो गया। कई अन्य युवक भी वारदात में शामिल रहे थे, जिनकी तलाश की जा रही है।