फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कस्बा दोघट में मामूली कहासुनी के बाद संघर्ष

कस्बा दोघट में मामूली कहासुनी के बाद संघर्ष

Thu, 24 May 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कस्बा दोघट में मामूली कहासुनी के बाद संघर्ष
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा दोघट में मामूली कहासुनी होकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के दो महिला समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

दोघट निवासी सुखवीर पुत्र गिरवर और नरेश पुत्र मांगेराम के मकान आमने-सामने है। मंगलवार की शाम दोनों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक पक्ष के सुखवीर, उसके बेटे सुरेंद्र, धर्मेन्द्र और पुत्रवधू रेखा, दूसरे पक्ष के नरेश, उसका भाई कंवलजीत और भाभी अनुराधा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed