{"_id":"5abd391c4f1c1bcd618b45e0","slug":"51522350364-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्नी बेगम की हत्या में फरार शहनाज गिरफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुन्नी बेगम की हत्या में फरार शहनाज गिरफतार
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांग्रेस महिला नेता मुन्नी बेगम हत्या कांड में फरार चल रही कुख्यात जाहिद लंबू की पत्नी शहनाज को क्राइम ब्रांच बागपत ने बढ़ना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जाहिद लंबू के साले को भी हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
पांच मार्च को जेल में बंद कुख्यात बदमाश जाहिद उर्फ लंबू के इशारे पर तीन बाइक सवार शूटरों ने कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। मामले को लेकर कुख्यात बदमाश जाहिद लंबू, उसकी पत्नी शहनाज व तीन अज्ञात शूटरों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी महिला शहनाज को बुढ़ाना से हिरासत में लिया है। बताया कि वह अपने साढू के घर पर छिपकर बैठी थी। कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम की हत्या में शहनाज पर उसकी मौत का षड्यंत्र रचने के मामले में मुकदमा कायम हुआ था, जोकि तभी से फरार चल रही थी। घटनाक्रम के करीब दस दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दो शूटर शादाब पुत्र यामीन व बूटन तथा शहनाज के तीन भाई रिहान, अहसान, जाहिद को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया। तभी से ही पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम शहनाज व तीसरे शूटर विक्की की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, मगर उनका कोई अता पता नही चला। क्राइम ब्रांच प्रभारी राजपाल सिंह और कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि टीम ने महिला आरोपी शहनाज को उसके देवर की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है। वही तीसरे शूटर विक्की की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस ने दावा किया कि वह तीसरे शूटर को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।