{"_id":"5a85e1ee4f1c1b462c8b81eb","slug":"51518723566-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने युवक को तमंचे सहित पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने युवक को तमंचे सहित पकड़ा
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने शराब तस्कर सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बिनौली रोड से युवक को गिरफ्तार कर एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। वहीं दोघट क्षेत्र के सूजती गांव से आबकारी और पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब बरामद की।
पकड़ा गया कय्यूम पुत्र फकीरा गांव महल थाना इंचौली जनपद मेरठ का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली एक युवक बिनौली रोड से जा रहा है, जो किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कराई तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया । कोर्ट ने उसे जेल भेजा। वहीं दोघट क्षेत्र के सूजती गांव के पास से आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब तस्कर बिंदर पुत्र अमर सिंह निवासी सूजती को गिरफ्तार कर उसके पास से 14 पव्वे देसी शराब हरियाणा मार्का के बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया।