{"_id":"5a7ca64b4f1c1b387b8b555e","slug":"51518118475-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र पर किया जानलेवा हमला
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बड़ौली रोड पर कक्षा आठ के छात्र को धारदार हथियारों और सरियों से हमलाकर अधमरा कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर हमलावर भाग निकले। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
पट्टी मेहर निवासी आशीर्वाद कक्षा आठ का छात्र है। कुछ दिन पहले खेलते समय उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई । बुधवार की रात में जब वह घर से दुकान पर सामान लेने जा रहा था। तभी पांच-छह युवकों ने घेरकर उसे सरियों, बेल्ट और धारदार हथियारों से हमलाकर अधमरा कर दिया। उसका शोर सुनकर जब लोग उधर दौड़े तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस मामले में बृहस्पतिवार को पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।