{"_id":"5a17205c4f1c1b001c8b49ba","slug":"51511465052-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाईन का तार टूटकर गिरने से आठ बीघा ईख जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत लाईन का तार टूटकर गिरने से आठ बीघा ईख जली
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तार टूटकर गिरने से आठ बीघा ईख जली
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव के जंगल में बुधवार की रात्रि में प्रेमपाल पुत्र जहान सिंह के गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे करीब आठ बीघा गन्ना की फसल जल गयी। सुबह होने पर आग से फसल जलने का पता चला तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा विद्युत लाइनों के जर्जर तार नहीं बदले जाने के कारण आए दिन फसलों का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने किसान को नुकसान का मुआवजा दिलाने की जिला प्रशासन से मांग की है। पीड़ित किसान ने बिनौली थाने में तहरीर दी।