{"_id":"5c992f20bdec2213f22d25cd","slug":"41553542944-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन लाख की शराब पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने हरियाणा से तस्कर कर लाई जा रही तीन लाख रुपये की शराब पकड़ी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लोकसभा चुनाव में बांटने के लिए शराब लाई जा रही थी। पुलिस ने दो बाइकों को सीज किया।
कोतवाली पुलिस ने बाघू गांव के जंगल में छापा मारकर नलकूप से 19 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब माफिया पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले। पुलिस ने सोनू व नवाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बड़ौत पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर दो बाइकों पर लाई जा रही 20 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। शराब तस्कर पुलिस के सामने से भाग निकले। पुलिस ने दोनों बाइकों को सीज कर दिया। दोघट पुलिस ने देवेंद्र पुत्र हुक्मी निवासी आजमपुर मुलसम, वकील पुत्र उमरद्दीन निवासी दोघट को गिरफ्तार कर आठ पेटी शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव में बांटने के लिए शराब की तस्करी की जा रही है। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत तीन लाख रुपये है। शराब तस्करी नहीं होने दी जाएगी। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर तैैनात पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं।