{"_id":"5c992ef6bdec2213fa1fad57","slug":"41553542902-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-बागपत मार्ग पर आग गोली बनी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ-बागपत मार्ग पर आग गोली बनी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)।
मेरठ-बागपत मार्ग पर बालैनी के पास सीएनजी कार में आग लग गई। कार में सवार परिवार के पांच लोगों ने कूदकर जान बचाई। इस हादसे के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग से कार पूरी तरह जल गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।
हरियाणा के सोनीपत निवासी आदेश कुमार इटोस कार से मेरठ के जखेड़ा गांव में बहन के घर जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी सविता, भाई प्रमोद, हैप्पी व दोस्त राम सिंह भी सवार थे। मेरठ-बागपत मार्ग पर बालैनी के कारण पहुंचे तो अचानक कार में आग लग गई। कार में सवार सभी लोगों ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। कार में सीएनजी किट होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ वाहनों को रोक लिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची। आग से कार पूरी तरह से जल गई। महिला सविता ने बताया कि कार में उनकी मोबाइल व पर्स भी जल गया।