{"_id":"5c2e6480bdec2256b110a31c","slug":"41546544256-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी संचालक ने युवक के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी संचालक ने युवक के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
गैस एजेंसी संचालक ने क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक पर फोन कर गैस गोदाम में आग लगाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
हरियाणा के पानीपत निवासी एडवोकेट पवन कुमार वशिष्ठ खेकड़ा नगर में एक गैस एजेंसी संचालक हैं। क्षेत्र के एक गांव में उसका गैस सिलेंडर का गोदाम है। गैस एजेंसी संचालक बृहस्पतिवार की सुबह खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उन्होंने दी तहरीर में बताया कि उसके फोन पर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने फोन किया और गाली गलौच कर गैस एजेंसी में आग लगाने व उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वह दहशत में हैं। उन्होंने थाना प्रभारी उमेश रोरिया से मिलकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ ही फोन पर धमकी देने वाले उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।