{"_id":"5b4f97944f1c1b3d748b5c49","slug":"41531942804-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठी को छोड़कर आने वाले सीओ भी भेजे गए फतेहगढ़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राठी को छोड़कर आने वाले सीओ भी भेजे गए फतेहगढ़
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला कारागार से कुख्यात सुनील राठी को फतेहगढ़ तक सुरक्षित पहुंचाने वाले सीओ राजवीर सिंह का तबादला भी अब फतेहगढ़ किया।
बागपत जेल में कुख्यात सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी की हत्या की। जेल प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने राठी को फतेहगढ़ जेल शिफ्ट करने के आदेश दिए। बागपत से सीओ राजवीर सिंह के नेतृत्व में ही 20 पुलिसकर्मियों की टीम राठी को फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट कर बागपत लौटी । प्रोन्नति के बाद पोस्टिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। राजवीर सिंह को फर्रूखाबाद जिले के फतेहगढ़ में ही तबादला कर दिया गया है। पुलिस लाइन में लगभग ढाई वर्ष से प्रतिसार निरीक्षक रहे राजवीर सिंह का पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है। बुधवार को पुलिस लाइन बागपत में विदाई समारोह में विदाई दी। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने स्मृति चिह्न देकर सीओ राजवीर को सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ बागपत दिलीप सिंह, सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा भी उपस्थित रहे।