{"_id":"5b43b9e14f1c1b02278b56c8","slug":"41531165153-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की योजना धरी रह गई, जेल बनीं छावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की योजना धरी रह गई, जेल बनीं छावनी
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से इंस्पेक्टर एके सिंह के नेतृत्व में 18 पुलिस कर्मी बागपत जेल में लेकर पहुंचे थे। झांसी से ही हाईकोर्ट इलाहाबाद के कई अधिवक्ता भी उसकी गाड़ी के पीछे वीडियो रिकार्ड करते चले। बागपत पुलिस ने भी मुन्ना बजरंगी को सीजेएम कोर्ट में पेश करने के लिए पूरी योजना बना रखी थी। गत रविवार को पुलिस कप्तान ने अधिकारियों की बैठ ली । पुलिस अफसरों की ड्यूटी डॉन की सुरक्षा के लिए भी लगाई । जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद पुलिस की सारी योजना धरी रह गई। वारदात के बाद बागपत जेल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जेल के बाहर और भीतर पुलिस बल तैनात रहा। ब्यूरो
सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैली खबर
बागपत। जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। चंद मिनट में ही डॉन के शव को फोटो, उसकी हिस्ट्री लोगों के मोबाइल में पहुंच गई। ब्यूरो
जेल की तरफ दौड़ पड़े अफसर
बागपत। जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जिले समेत अन्य जनपदों का पुलिस अमला जेल की तरफ दौड़ पड़ा। आईजी, डीआई, डीएम, एसपी समेत पुलिस फोर्स जेल में पहुंच गए। अफसरों के फोन की घटी पूरे दिन घनघनाती रही। ब्यूरो
विज्ञापन
जिला कारागार में पहली बार हुआ मर्डर
बागपत। जिला कारागार में बंदियों के बीच झगड़े तो रोज होते रहते है, लेकिन मर्डर पहली बार हुआ है। कोर्ट में पेशी के दौरान कई बार बंदी मजिस्ट्रेट को लिखत में देकर जेल का हाल भी बता चुके थे, लेकिन इसके बाद भी शासन-प्रशासन ने सबक नहीं लिया। जेल में बीड़ी माचिस से लेकर हथियार तक पहुंचाए जाते है। जेल प्रशासन अपराधियों के रहमों करम पर चल रहा है। ब्यूरो