फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रंछाड़ में फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी

रंछाड़ में फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी

Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रंछाड़ में फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसराल वालों ने फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया। सुसराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी । पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मुजफ्फरनगर के राजपुर गढ़ी गांव निवासी अंजू (26) पुत्री स्वर्गीय मांगेराम की शादी 2011 में बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव निवासी लोकेश पुत्र राजबीर के साथ हुई । अब उसके साढ़े तीन का साल एक बेटा और डेढ़ साल की एक बेटी भी है। महिला की मां बिमलेश ने बताया कि दहेज को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार उनकी मांग पूरी भी की गई, लेकिन वे नहीं माने। तीन दिन पहले पति लोकेश उसकी अंजू को मायके से ससुराल लेकर गया । उन्होंने अंजू को 20 हजार रुपये देकर भेजा । ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में करीब दो बजे ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी कि दिल का दौरा पड़ने से अंजू की मौत हो गई। मायके वाले बुधवार की सुबह चार बजे रंछाड़ गांव पहुंचे तो वे अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। महिला के गले पर निशान दिखाई दिया तो मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। मां ने बताया कि ससुराल वालों ने अंजू की पहले पिटाई की और फिर उसकी फांसी लगाकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना पर बिनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मां बिमलेश ने थाने में पति, ससुर, सास, ननद, देवर सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed