{"_id":"5aff27e14f1c1bda408b66a1","slug":"41526671329-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूट के मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक लूट के मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 19 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक लूट मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बागपत। हाइवे पर लिफ्ट लेकर ट्रक लूट के मामले में नया मोड आ गया है। ट्रक मालिक ने चालक पर ही गायब करने का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है।
मंगलवार रात गौरीपुर मोड से तीन बदमाशों ने लिफ्ट लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक लूट लिया था। ट्रक चालक सोनीपत जनपद के बहरा गांव निवासी शिव कुमार को बांधकर सरूरपुर खुर्द थाना क्षेत्र में फेंक कर भाग निकले थे। इस मामले में ट्रक मालिक सोनीपत निवासी नरेंद्र कुमार ने चालक पर ही ट्रक गायब करने का संदेह जताते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को ट्रक बरामद कर लिया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। ट्रक कहां से बरामद हुआ। इसके बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रक बरामद हो गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है।